जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन




जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन
दिल्ली। आज जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान ने दिल्ली प्रदेश के पश्चिमी जिले में स्वयं सहायता समूहों का सम्मान कार्यक्रम किया जिसमें आभियान द्वारा गठित 10 समूहों को सम्मनित किया गया है। साथ में अभियान में मोदी की योजनाओं के प्रचार प्रसार कार्य का वर्णन किया।
अभियान ने स्वयं सहायता समूह को फूड कार्ट निशुल्क NULM South West और DM South West Delhi के सहयोग से दी।
जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान की मुख्य संरक्षक पूजा कपिल मिश्रा भाजपा महिला मोर्चा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अभियान के राष्ट्रीय कार्यकरिणी का गठन किया।
जिसमें अनिल कुमार को जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया ।
दिल्ली की साउथ पूर्व मेयर और बीजेपी की दिल्ली प्रदेश मंत्री सुनीता कांगड़ा को अभियान का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
साथ में स्वेता साहनी पूर्व MCD चेयरमैन को राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य और उतराखंड की प्रभारी नियुक्त किया गया ।
विनोद शर्मा को दिल्ली प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सलाहकार समिति सदस्य मनोज ठाकरे , अक्षय दान , विनोद विजयवर्गीय, जितेंद्र पात्रा
और राष्ट्रीय मंत्री नॉर्थ ईस्ट प्रभारी सुमंत घोष, राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत कुमार को नियुक्त किया गया है।
अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख राजमणि एवं मुख्य संरक्षक पूजा कपिल मिश्रा ने दीप प्रजवलित कर अभियान के कार्यक्रम का उदघाटन किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रुप में बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह ने SHG महिलाओ को संबोधित किया।
साथ विष्टि अतिथि के रूप में NULM south west दिल्ली के नवीन कोटिया जी ने एसएचजी बनाने और योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी।
सारे कार्यक्रम अभियान के पश्चिमी जिले की अध्यक्षा कविता वर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न किया गया ।
कार्यक्रम में गौरमयी उपस्थिति जनकपुरी की निगम पार्षद ऊर्मिला चावला जी साथ में पूर्व मेयर नरेंद्र चावला , अभियान की राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य पूर्व निगम पार्षद वीना साबरवाल , पश्चिमी बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्षा रेनू भल्ला , बीजेपी SHG प्रमुख और मंत्री रेणु सिंह , बीजेपी पश्चिमी दिल्ली प्रभारी वैशाली , अभियान के पश्चिमी जिला महामंत्री सारिका सिंह के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।