VIDEO कैबिनेट मंत्री के बेटे के रिसेप्शन में जमकर हुई फायरिंग: कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री के बेटे की शादी भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री की बेटी से.... शादी में जमकर लहराई गई बंदूकें.... 40 लोगों ने चलाई गोलियां.... लहराये हथियार.... देखें खुलेआम हवाई फायर का VIDEO.....

VIDEO कैबिनेट मंत्री के बेटे के रिसेप्शन में जमकर हुई फायरिंग: कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री के बेटे की शादी भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री की बेटी से.... शादी में जमकर लहराई गई बंदूकें.... 40 लोगों ने चलाई गोलियां.... लहराये हथियार.... देखें खुलेआम हवाई फायर का VIDEO.....

...

डेस्क। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बेटे की शादी का रिसेप्शन बीते मंगलवार से सूबे में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मालवीया के बेटे चंद्रवीर सिंह की शादी के बाद सोमवार रात हुए भव्य रिसेप्शन में विशाल पंडाल और स्टेज से ताबड़तोड़ तरीके से हवा में गोलियां चलाई गई। समारोह में काफी लोग हवा में हथियार लहराते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन में करीब 40 लोगों के पास हथियार मौजूद थे। जिस दौरान फायरिंग हो रही थी उस समय वह खुद मंत्री मालवीया समेत कांग्रेस और बीजेपी कई बड़े नेता, कार्यकर्ता और पुलिस महकमे के कई अधिकारी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बेटे की बांसवाड़ा में शादी के रिसेप्शन में बंदूक लहराते और हवा में फायरिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बेटे चंद्रवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन था।कई लोगों को बंदूकें लिए देखा गया, जबकि अन्य को हवा में फायरिंग करते देखा गया। फायरिंग विशाल पंडाल और समारोह के लिए बनाए गए मंच पर हुई। इस मौके पर मालवीय, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों समेत कांग्रेस और भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। 

रिसेप्शन के दौरान वीडियो में करीब 40 लोग बंदूक लिए हुए नजर आ रहे हैं। चंद्रवीर ने धन सिंह रावत की बेटी हर्षिता के साथ शादी की, जो भाजपा सरकार में राज्यमंत्री थे। शादी के बाद सोमवार रात बांसवाड़ा शहर में एक रिसेप्शन रखा गया था। एक रिसॉर्ट में आयोजित रिसेप्शन आधी रात तक चला, जहां लोग जश्न मनाने के लिए गोलियां चलाते नजर आए। फायरिंग और बंदूक लहराने के अलावा, शादी की भी चर्चा हो रही है, क्योंकि कांग्रेस और भाजपा के दो राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अब रिश्तेदार बन गए हैं। बांसवाड़ा में एक रिसोर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया जहां आए मेहमानों ने आतिशबाजी के साथ खुले आम हर्ष फायरिंग की।

रिसेप्शन के दौरान आसपास के इलाकों में भीड़ पर काबू पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए और ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए डायवर्ट किया गया। रिसेप्शन का यह वीडियो अब वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस वीडियो पर चुटकी लेते हुए कहा कि, ‘राजस्थान सरकार के मंत्री जी के पुत्र की शादी में राहुल गांधी जी आमंत्रित नहीं थे क्या’ ?