खौफनाक: पिता ने अपने 3 बच्चों के आइसक्रीम में मिलाया जहर.... आइसक्रीम में चूहे मारने का जहर मिलाकर खिलाया.... एक की मौत.... दो की हालत गंभीर.... मौत के बाद मां ने बताई हत्या की चौंकाने वाली कहानी......

खौफनाक: पिता ने अपने 3 बच्चों के आइसक्रीम में मिलाया जहर.... आइसक्रीम में चूहे मारने का जहर मिलाकर खिलाया.... एक की मौत.... दो की हालत गंभीर.... मौत के बाद मां ने बताई हत्या की चौंकाने वाली कहानी......

मुंबई। पिता ने आइसक्रीम में मिलाकर बच्चों को जहर दिया। पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने वाली दवा मिलाकर मारने की कोशिश की। इसमें एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार चल रहा है।

 

पुलिस ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते नाराज पिता मोहम्मद अली ने अपने तीनों बच्चों की आइसक्रीम में चूहा मारने वाली दवा मिलाई थी। इस घटना में 5 साल के अलिशान अंसारी की मौत हो गई है, जबकि 7 साल की अलीना और 2 साल का अरमान गंभीर हालत में मानखुर्द के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां दोनों जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहे हैं।

 

मानखुर्द के साठे नगर में रहने वाला अली दिहाड़ी मजदूर है। उसके खिलाफ पुलिस ने हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद से ही अंसारी फरार है। पुलिस को दिए बयान में पत्नी ने कि उसका पति के साथ अक्सर पैसे को लेकर झगड़ा होता था। 25 जून को वह झगड़े के बाद घर से निकल गई और अपनी बहन के घर चली गई। इसके बाद अंसारी तीनों बच्चों को आइसक्रीम के लिए बाहर ले गया। बाद में जब बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत करना शुरू किया तो नाजिया उन्हें सायन अस्पताल ले गई।