BREAKING: मशहूर एक्टर का निधन, इन फिल्मों और TV शो में किया था काम, नींद में गई जान, मनोरंजन जगत में शोक की लहर....
Famous Actor Passed Away Actor Vikas Sethi kyunki saas bhi kabhi bahu thi




Famous Actor Passed Away
Actor Vikas Sethi: एक्टर विकास सेठी का निधन हो गया है। नींद में ही उनकी जान चली गई। वे कई धारावाहिक शो और फ़िल्म में काम कर चुके है। एक्टर के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता सो रहे थे। सुबह जब नहीं उठे, तब उनकी पत्नी हॉस्पिटल लेकर पहुंची। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्टर विकास सेठी ने 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 'कसौटी जिंदगी की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो, करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काम किया था।
विकास सेठी का 90 के दशक में काफी नाम चला था। अभिनेता पैसों की तंगी से परेशान थे। काफी समय से कोई काम नहीं मिल रहा था। कहीं तो होगा, ससुराल सिमर का, गुस्ताख दिल और उतरन जैसे कई पॉपुलर शोज में भी काम किया था। विकास अपनी फैमिली के बेहद करीब थे। वो अपने पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने हाथों पर जुड़वां बच्चों के नाम का टैटू भी बनवाया था। 2018 में उनकी शादी जान्हवी सेठी से हुई थी। जान्हवी से शादी के बाद विकास जुड़वां बेटों के पिता बने।