हिन्दू आस्था को ठेस पहुँचाने व गुमराह कर साधु के भेस मे ईसाई धर्म का प्रचार करने हेतु एफ. आई. आर. दर्ज करवाने सक्षम ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन : अविनाश सिंह गौतम, संयोजक सक्षम

जगदलपुर : अविनाश सिंह गौतम ने कहा साधु संत महात्मा हिन्दू धर्म मे सर्वोपरी हैं पूजनीय हैं उनका हिन्दू धर्म मे बड़ा सम्मान है।  मई 24 से 26  2024 तक यहोवा इरे पेंतीकास्टल चर्च कुम्हारपरा जगदलपुर द्वारा मसीही सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे एक व्यक्ति जिसका नाम *साधु नित्यानंद* है और भगवा वस्त्र धारण किये हुए ईसाई समाज का सत्संग के माध्यम से प्रचार करता है। एक साधु जो सनातन धर्म के रक्षक हैं अपना पूरा जीवन धर्म के लिए समर्पित कर देते हैं। यह साधु नित्यानन्द हमारे साधुओ का अपमान कर रहा है हिन्दुओ कि आस्था को ठेस पहुंचा रहा है।

साधु नित्यानंद अपनी असली पहचान छुपाकर,प्रतिरुपण, धोखाधड़ी कर ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा है, छल कर रहा है। जो कि क़ानून अपराध है। इस नकली साधु पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आयोजक व नकली साधु नित्यानंद के खिलाफ प्रलोभन देकर धर्मान्तरण के लिए उकसाने जैसे कृत्य पर ipc की धारा 419, जानबूझकर धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने का प्रयास ipc की धारा 298 और 295अ के तहत एफ. आई. आर. दर्ज होनी चाहिए।

लगातार धर्मान्तरण कर सनातन को ख़त्म करने की साजिस हो रही है जिससे जिले मे व राज्य मे माहौल ख़राब होने का अंदेशा है क्योंकि ऐसे कृत्य लगातार किये जा रहे हैं और समाज मे रोष उत्पन्न है। यदि प्रशासन द्वारा इसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो सक्षम इस आयोजन का पुरजोर विरोध करेगा।