Eye Flu Home Remedies: आई फ्लू से लाल हो रही आंखों को जलन, चुभन और दर्द से तुरंत मिलेगा आराम, आजमाएं यह घरेलू उपचार...
Eye Flu Home Remedies: Reddened eyes due to eye flu will get immediate relief from burning, stinging and pain, try this home remedy... Eye Flu Home Remedies: आई फ्लू से लाल हो रही आंखों को जलन, चुभन और दर्द से तुरंत मिलेगा आराम, आजमाएं यह घरेलू उपचार...




Eye Flu Home Remedies :
नया भारत डेस्क : आई फ्लू Eye Flu ने इन दिनों राजधानी दिल्ली समेत देश के लगभग सभी राज्यों में कहर मचा रखा है। जिसको मेडिकल भाषा में पिंक आई इन्फेक्शन Pink Eyeअथवा कंजंक्टिवाइटिस Conjunctivitis भी कहा जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि बारिश और बाढ़ के बाद इस तरह की स्थिति पैदा हुई। यदि आपकी भी आंखें लाल हैं तो यह आई फ्लू की वजह से हो सकता है। तो आइए उन घरेलू नुस्खों Home Remedies के बारे में जान लें जिससे आई फ्लू के दौरान होने वाली आंखों में जलन, चुभन और दर्द से तुरंत आराम मिलता है। (Eye Flu Home Remedies)
Green Tea Bag: ग्रीन टी बैग
आई फ्लू की वजह से जहां आंखें लाल हो जाती है तो वहीं तेज जलन, दर्द और चुभन महसूस होता है। ऐसे में आंखों को ठंडाई देने से आपको आराम मिलेगा। यह काम टी बैग से बेहतर कोई नहीं कर सकता है। कुछ तरह की चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी और सूथिंग यानी आराम देने वाले गुण होते हैं। अध्ययन से यह पता चला है कि ग्रीन टी, कैमोमाइल, रूइबोस और ब्लैक टीम में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आंखों पर टी बैग का उपयोग सूजन को कम करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। (Eye Flu Home Remedies)
Saline Water: सेलाइन वाटर
आंखों के संक्रमण के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से सेलाइन वाटर भी एक है। यह आई ड्रॉप्स की तरह काम करता है। यह आंखों को नैचुरली साफ करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यही वजह है कि यह आई फ्लू जैसी आंखों के इंफेक्शन के लिए बढ़िया इलाज है। सेलाइन साल्यूशन को आप ऑनलाइन या फॉर्मेसी से खरीद सकते हैं। जो आंखों को आराम देने में काफी मददगार होगा। (Eye Flu Home Remedies)
Hot Water: गरम पानी से करें सिंकाई
यदि आपकी आंखें दुखती हैं, संक्रमित हैं अथवा उनमें जलन हो रही है तो गर्म पानी से सिंकाई से भी राहत पाई जा सकती है। एक अध्ययन में सुझाव दिया गया कि गर्म सिंकाई आई फ्लू में आराम मिलता है। इससे आंखों के आसपास होने वाली सूजन भी कम होती है। इसके लिए एक कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर धीरे से अपनी आंख पर लगाएं। पानी बहुत गर्म न हो। उपयोग किया जाने वाला कपड़ा साफ होना चाहिए। ऐसा करने से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। (Eye Flu Home Remedies)
Cold Water: ठंडे पानी से करें सिंकाई
ठंडे पानी का उपयोग भी आंखों की सिंकाई के लिए किया जा सकता है। किंतु इससे आंखों का संक्रमण ठीक नहीं होता किंतु इसके लक्षणों को जरूर कम किया जा सकता है। ठंडे पानी से सिंकाई के लिए एक साफ कपड़ा ले लें। उसको ठंडे पानी में भिगोकर धीरे-धीरे अपनी आंखों पर लगाएं। आंख पर इसे ज्यादा जोर से न दबाएं या सीधे अपनी आंख या पलक पर बर्फ न लगाएं। (Eye Flu Home Remedies)
Castor Oil: कैस्टर ऑयल का करें उपयोग
आई फ्लू के दौरान कैस्टर ऑयल का भी उपयोग किया जा सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिससे आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही आंखों में होने वाली जलन को कम करने में काफी मदद मिलती है। कैस्टर ऑयल को अपनी आंखों के आसपास लगाएं। गर्म पानी में कपड़े को भिगोकर अपनी पलकों पर रखें। इसे लगभग 10 मिनट तक लगा रहने दें। जल्द आराम पाने के लिए दिन में दो बार ऐसा करना होगा। (Eye Flu Home Remedies)
Eye Flu Symptom: आई फ्लू के यह हैं लक्षण
चिकित्सकों के मुताबिक इस समय पिंक आई के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को आई फ्लू की शिकायत हो रही है। इसके लक्षणों में आंखें लाल रहना, आंखों में सूजन, किरकिराहट महसूस होना, पानी आना, हल्का पीला डिस्चार्ज होना और सिरदर्द आदि शामिल हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह का आई ड्रॉप इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सकों की सलाह अवश्य लें। अन्यथा आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। (Eye Flu Home Remedies)
Conjunctivitis Kya Hai: कंजंक्टिवाइटिस क्या है?
चिकित्सकों के मुताबिक आंख का सफेद हिस्सा और पलकों की सतह कंजंक्टिवा नाम की एक पतली झिल्ली से ढकी होती है। इसी झिल्ली में यदि सूजन आ जाए या यह लाल पड़ जाए तो उसे कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं। मानसून में वायरस, बैक्टीरिया, क्लैमाइडिया की वजह से संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। इसके लिए तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। यदि आप किसी वजह से डॉक्टर के पास नहीं जा पा रहे हैं तो आइस पैक लगा सकते हैं। इसके अलावा क्लोरैम्फेनिकॉल जैसे आई ड्रॉप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। किंतु ज्यादा बेहतर यही रहेगा कि आए एक बार चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। (Eye Flu Home Remedies)
Eye Flu Patient Caution: आई फ्लू के मरीज यह बरतें सावधानियां
चिकित्सकों का कहना है कि मानसून में ह्यूमिडिटी की वजह से ज्यादा पसीना आने के कारण लोग अपनी आंखों को बार-बार छूते हैं। यही वजह है कि संक्रमण तेजी से फैलता है। इसे ठीक होने में पांच से सात दिन का समय लग जाता है। इसमें इलाज से अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। किसी भी कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित मरीज यदि लगातार अपनी आंखों को गर्म कपड़े से सेंके और साफ पानी से आंख साफ करता रहे तो आसानी से बिना दवा खाए भी ठीक हो सकता है। चिकित्सकों के मुताबिक यह संक्रमण काफी तेजी से फैलता है, ऐसे में मरीजों को काला चश्मा पहनना चाहिए। (Eye Flu Home Remedies)