CG नक्सल एनकाउंटर बिग ब्रेकिंग :- DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जवानों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया....एक घंटे तक दोनों ओर से चली फायरिंग...2 दिनो में दूसरी मुठभेड़




नया भारत 1 जून :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार दोपहर को मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से कुछ हथियार भी मिले हैं। मुठभेड़ की पुष्टि कोंडागांव SP सिद्धार्थ तिवारी ने की है। फिलहाल ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, केशकाल ब्लाक में DRG के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अंदरूनी गांव कुएंमारी के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी फायरिंग की गई। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से जान बचाकर भाग निकले।
मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद
जवानों ने सर्चिंग के दौरान वहां से दो शवों बरामद किया है। उनके पास से ही 4 बंदूकें भी बरामद हुई हैं। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है। अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है। SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जवानों को मुठभेड़ में सफलता मिली है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिलेगी।