Employees Holiday : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मिलेगा सवैतनिक अवकाश का लाभ, आदेश जारी…

सरकारी कर्मचारियों को राहत दी गई है। दरअसल उन्हें सवैतनिक अवकाश का लाभ दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत अलग-अलग तिथियां पर उनके लिए अवकाश की घोषणा की गई है।दरअसल देश भर के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने हैं।

Employees Holiday : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मिलेगा सवैतनिक अवकाश का लाभ, आदेश जारी…
Employees Holiday : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मिलेगा सवैतनिक अवकाश का लाभ, आदेश जारी…

Employees Holiday

नया भारत डेस्क : सरकारी कर्मचारियों को राहत दी गई है। दरअसल उन्हें सवैतनिक अवकाश का लाभ दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत अलग-अलग तिथियां पर उनके लिए अवकाश की घोषणा की गई है।दरअसल देश भर के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। तारीख का ऐलान होने के बाद कर्मचारियों के लिए अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। डीओपीटी द्वारा जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर मंगलवार के दिन होना है। जिसके लिए इन क्षेत्रों के कर्मचारियों को अवकाश का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अवकाश के वेतन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।(Employees Holiday)

 

सवैतनिक अवकाश का लाभ

इसके अलावा दूसरे चरण के चुनाव 17 नवंबर को होने हैं। जिस पर संबंधित जिलों में अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने जबकि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होने हैं।नागालैंड में 7 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में इन राज्यों के संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों को अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान शासन के कार्यालय सहित स्कूल कॉलेज अन्य संस्थान बंद रहेंगे।(Employees Holiday)

 

डीओपीटी द्वारा आदेश में स्पष्ट किया गया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 बी के तहत उनके कर्मचारियों को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश देने का प्रावधान है, जो संबंधित चुनाव में मतदान करने के लिए हकदार हैं। इस संबंध में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में चुनाव के दौरान सरकारी कार्यालय को बंद रखने और अवकाश देने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।(Employees Holiday)