Durga Puja Pandal Fire In Bhadohi :दुर्गा पंडाल में लगी आग,6 लोगों की मौत ,50 से अधिक लोगों की हालत गंभीर, आधा सैकड़ा से अधिक झुलसे….मची भगदड़…देखे PHOTO और VIDEO….

Durga Puja Pandal Fire In Bhadohi: Fire breaks out in Durga Pandal, 6 dead उत्तर प्रदेश के भदोही से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां रविवार की रात एक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा

Durga Puja Pandal Fire In Bhadohi :दुर्गा पंडाल में लगी आग,6 लोगों की मौत ,50 से अधिक लोगों की हालत गंभीर, आधा सैकड़ा से अधिक झुलसे….मची भगदड़…देखे PHOTO और VIDEO….
Durga Puja Pandal Fire In Bhadohi :दुर्गा पंडाल में लगी आग,6 लोगों की मौत ,50 से अधिक लोगों की हालत गंभीर, आधा सैकड़ा से अधिक झुलसे….मची भगदड़…देखे PHOTO और VIDEO….

Durga Puja Pandal Fire In Bhadohi: Fire breaks out in Durga Pandal, 6 dead

Uttar Pradesh Bhadohi Durga Puja Pandal Fire: उत्तर प्रदेश के भदोही से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां रविवार की रात एक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। आग की चपेट में आने से एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 66 से अधिक लोग झुलस गए। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा हैं। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम उठा। सूचना मिलते डीएम-एसपी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और दमकल टीम पहुंच गई।आग से झुलसे बच्चों और महिलाओं को सीएचसी समेत कई निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक औराई-भदोही मार्ग पर स्थित एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने से यहां नवरात्र में काफी भीड़ जुटती है। रविवार रात करीब 8 बजे के लगभग 150 से अधिक श्रद्धालु पंडाल में मौजूद थे। लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे, पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा। मौके पर मौजूद लोग और अधिकारियों के मुताबिक 66 से अधिक श्रद्धालु इस घटना में आग की चपेट में आकर झुलस गये हैं।

 

देखते ही देखते आग हुई विकराल 

प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि आगजनी की घटना के बाद देखते ही देखते करीब 10 मिनट में आग पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले ली। सूचना पाते ही दमकल की गाड़ियां करीब 20 मिनट में पहुंची। लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी और आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। 

मची भगदड़ 

जैसे ही आगजनी की घटना की जानकारी हुई पूरे दुर्गा पंडाल में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। जिस समय आगजनी हुई उस समय पंडाल में करें 3 सैकड़ा से ज्यादा दर्शनार्थी मौजूद थे। प्रोजेक्टर के माध्यम से गुफा नुमा बने इस पंडाल में विशेष चलचित्र दिखाया जाता था। 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग 

दुर्गा पंडाल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। साथ ही इस हादसे के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गा पंडाल एक गुफा नुमा बनाया गया था। जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। पंडाल में आने जाने के लिए सिर्फ एक रास्ता था। ऐसे में जब आगजनी की घटना हुई लोगों के बीच भगदड़ मच गई। कई बच्चे और महिलाएं उस पंडाल के सकरी गली में फंसने की वजह से हादसे के शिकार हुए हैं।