Durg cg,News: होली पर जिले भर के थानो मे 70 से अधिक मारपिट के मामले दर्ज।
Durg cg, News: On Holi, more than 70 cases of beatings were registered in police stations across the district.




NBL,. 21/03/2022, Lokeshwer Prasad Verma,.. भिलाई। इस बार की होली में जिले के सभी थानों में मारपीट के 70 से अधिक मामले पंजीबद्ध हुए हैं। सबसे अधिक प्राथमिकी सुपेला और दुर्ग कोतवाली थाना में दर्ज की गई है, पढ़े विस्तार से...।
वहीं वैशाली नगर थाना में दो पक्षों की काउंटर रिपोर्ट दर्ज की गई है।शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार संपन्ना करवाने के लिए पुलिस ने सप्ताह भर पहले से ही सख्ती शुरू कर दी थी। कई गुंडा बदमाशों को जेल भेजा। जिसके चलते जिले में कोई गंभीर वारदात नहीं हुई।
बता दें कि होली पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने करीब दो हजार से अधिक जवानों का बल लगाया था। थानों व पुलिस लाइन के अलावा मुख्यालय से भी जवान भेजे गए थे। पुलिस ने सभी थाना व चौकी क्षेत्र में फिक्स प्वाइंट लगाए थे। इसके अलावा गश्त के लिए अलग से टीमें बनाई गई थी।
दो पहिया वाहनों से भी पुलिस लगातार गश्त करती रही। होलिकादहन के पहले से ही पुलिस ने सभी स्थानों पर गश्त करना शुरू कर दिया था। दोपहर से फ्लैग मार्च निकाला गया था। रात से ही पुलिस को तैनात किया गया। जिसके चलते जिले भर में मारपीट की सामान्य घटनाएं ही हुई हैं।
कहीं भी चाकूबाजी या कोई अन्य गंभीर वारदात नहीं हुई। थानों की टीम के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार सभी क्षेत्रों में गश्त करते रहे।
पुलिस की तैयारी के चलते इस बार की होली शांतिपूर्ण तरीके से बीती। कोई भी गंभीर अपराध नहीं हुए हैं। मारपीट के सामान्य मामले ही सामने आए हैं।
संजय ध्रुव, एएसपी शहर...
--पुलिस की मुस्तैदी के चलते नहीं हुई गंभीर घटनाएं
---स्मृति गृह निर्माण मंडल ने मनाया होली पर्व
भिलाई स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था द्वारा 17 मार्च को वन्दे मातरम उद्यान स्मृति नगर में होलिका दहन होली मिलन संगीत संध्या व् महापौर नगर पालिक निगम भिलाई नीरज पाल के नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआइसी सदस्य संदीप निरंकारी ने की।
कार्यक्रम का संचालन सुरेख मदनाल ने किया।
संस्था के संचालक राजेंद्र सिंह कलसी, संदीप चौधरी, संदीप रामटेके, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मीश्री चटर्जी , उर्मिला उपाध्याय और आरती अरोरा की उपस्थिति में अध्यक्ष राजीव चौबे ने महापौर नीरज पाल एवं संदीप निरंकारी को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया।
संस्था की तरफ से अभिनन्दन पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। महापौर नीरज पाल ने कहा कि राजीव चौबे उनके बचपन के मित्र हैं और उन्होंने एक साथ राजनीति में प्रवेश किया था। वे स्मृति नगर सहित पूरे भिलाई के विकास के लिए वो वचनबद्ध हैं।
संगीत संध्या में मनीषा चौधरी, सुरेखा मदनाल, अजय चतुर्वेदी, संदीप चौधरी, गिरीश चतुर्वेदी, संजीव मिश्रा, अनामिका गुहा राय, रेणु शर्मा, सान्वी चौधरी, द्वारा पुराने फिल्मी गानों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
स्मृति नगर वासियों ने देर रात तक पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम का आनंद उठाया।