डॉ सनीश चंद्र ने राज्यपाल को बिलासपुर में अपनी लिखित पुस्तक स्वामी विवेकानंद की विचारधारा एवं हिंदी साहित्य भेंट की.....
Dr Sanish Chandra presented written book Swami Vivekananda ideology Governor Bilaspur




बिलासपुर। डॉ सनीश चंद्र ने राज्यपाल अनुसूईया उइके को बिलासपुर में अपनी पुस्तक – स्वामी विवेकानंद की विचारधारा एवं हिंदी साहित्य भेंट की। डॉ सनीश चंद्र ने कहा की राज्यपाल छतीसगढ़ अनुसूईया उइके को बिलासपुर में अपनी पुस्तक – स्वामी विवेकानंद की विचारधारा एवं हिंदी साहित्य – भेंट करते हुए बहुत ख़ुशी हुई। एक सबल एवं श्रेष्ठ भारतवर्ष के निर्माण के प्रति युगनायक विवेकानंद के विचारों से वे प्रभावित रही हैं।
पुस्तक के बारे में : –
स्वामी विवेकानंद की विचारधारा एवं हिंदी साहित्य विषयक पुस्तक में स्वामी विवेकानंद की विचारों की साहित्यिक विवेचना प्रस्तुत की गयी है। पुस्तक में आधुनिक हिंदी के लगभग 150 वर्षों में विवेकानंद विचारधारा के प्रभाव का समग्र मूल्यांकन करते हुए सामयिक परिप्रेक्ष्य में विवेकानंद साहित्य की उपयोगिता का भी अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।