CG- दिवाली की रात डबल मर्डर: घर के बाहर पड़े मिले महिला और उसके पड़ोसी के शव.... अवैध संबंध की आशंका.... पति हिरासत में.... दोहरे हत्याकांड से सनसनी.....

CG- दिवाली की रात डबल मर्डर: घर के बाहर पड़े मिले महिला और उसके पड़ोसी के शव.... अवैध संबंध की आशंका.... पति हिरासत में.... दोहरे हत्याकांड से सनसनी.....

डेस्क। दिवाली की रात एक महिला व उसके पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण की नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने दोनों की खाट पर लाश देती तो पुलिस को सूचना दी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दिवाली की रात एक महिला और उसके पड़ोसी की हत्या कर दी गई। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। दोनों के शव सुबह घर के बाहर पड़े मिले हैं। संदेह के आधार पर महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्राम जोबगा निवासी धनसो बाई (50) और शिव प्रसाद (45) के मकान आमने-सामने हैं। शुक्रवार सुबह ग्रामीण उधर से निकले थे तो महिला का शव घर के बाहर पड़ा हुआ था। शिव प्रसाद का शव भी उसके घर के बाहर खाट पर पड़ा था। 
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि युवक शिव प्रसाद के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आसपास खून बिखरा हुआ था। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रहे हैं। 
महिला की हत्या कैसे की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। मौके पर जांच व परिस्थिति को देखते हुए पुलिस ने अवैध संबंध के शक में दोनों की हत्या का शक जताया है। इस मामले में फिलहाल मृत महिला के पति को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।