Photos- दोस्त की शादी में जब छोटा सा ब्लाउज पहनकर पहुंच गईं टीवी एक्ट्रेस.... शादी में मारी एंट्री तो सुंदरता देख दुल्हन को भी होने लगी होगी जलन.... तस्वीरें Viral.... लुक को देख फैंस हुए उनकी खूबसूरती के कायल.....

Divyanka Tripathi reached friend wedding wearing small blouse seeing beauty bride jealous

Photos- दोस्त की शादी में जब छोटा सा ब्लाउज पहनकर पहुंच गईं टीवी एक्ट्रेस.... शादी में मारी एंट्री तो सुंदरता देख दुल्हन को भी होने लगी होगी जलन.... तस्वीरें Viral.... लुक को देख फैंस हुए उनकी खूबसूरती के कायल.....

.

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इंडस्ट्री में अपनी एक ख़ास पहचान रखती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी फेम के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बते' से घर-घर में पहचानी जानी लगी थीं। दिव्यांका के चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी उन हसीनाओं में से एक हैं, जिनकी असली खूबसूरती न केवल ट्रेडिशनल इंडियन ऑउटफिट्स में एकदम निखरकर आती है बल्कि इस तरह कपड़े उन पर अच्छे भी लगते हैं। यही एक वजह भी है कि इतनी खूबसूरत दिखने वाली यह बाला जब भी सूट-साड़ी पहनकर सामने आती है, तो उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। 

दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों डीसेंट कट्स वाले वेस्टर्न अटायर्स में अपना जलवा दिखा रही हैं, जिसका असर उनके देसी कपड़ों में भी दिखने लगा है। ऐसा ही एक अट्रैक्टिव लुक हमें तब देखने को मिला था, जब वह अपने दोस्त की बहन की शादी को अटेंड करने पहुंची थीं। इस दौरान अदाकारा ने खूबसूरत दिखने के लिए लाउड कलर्स वाला लहंगा सेट वेअर किया था, जिसे उन्होंने इस तरह स्टाइल किया था कि उनके आगे दुल्हन का शाही लुक भी फीका पड़ गया था। किस्सा साल 2019 का है, जब दिव्यांका त्रिपाठी अपने दोस्त मोहसिन खान की बहन जेबा खान की शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची थीं। 


इस दौरान इस ब्यूटीफुल बाला ने अपनी पर्सनैलिटी के मुताबिक ही क्लासिक अटायर चुना था, जिसमें उनकी सुंदरता देखते ही बन रही थी। दिव्यांका ने इस दौरान ब्लू कलर का लहंगा पहना था, जोकि उन्होंने मुंबई बेस्ड फेमस फैशन लेबल कल्कि फैशन के कलेक्शन से पिक किया था। इस अटायर के साथ अदाकारा ने कलर ब्लॉक कॉम्बिनेशन को मिक्स किया था, जो स्मार्ट डिटेल के साथ पूरे लुक के स्टाइल कोशंट को ग्लमैरस टच दे रहा था। दोस्त की शादी अटेंड करने पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी ने इस दौरान खुद को ब्लू एंड पिंक कलर में स्टाइल किया था, जिसके साथ चोली को उन्होंने मैचिंग का ही रखा था।