जनपद उपाध्यक्ष ने किसानों को दलहनी बीज वितरण कर उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण।




लखनपुर सितेश सिरदार:–लखनपुर कृषि कार्यालय में 7 दिसंबर दिन मंगलवार की दोपहर कृषि विभाग की ओर से दलहनी फसल को बढ़ावा देने तथा बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव रहे। कृषि विभाग की ओर से दलहनी फसल बीज का वितरण जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के द्वारा जुड़वानी के 45 व गोरता के 35 किसानों को मसुर बीज का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर फसल चक्र अपनाते हुए दलहनी फसल उत्पादन को बढ़ावा देने किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दी है। इस दौरान सिर कोतन्गा उपसरपंच सतेंद्र रॉय, युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, मोहर लाल राजवाड़े,ग्रामीण कृषि विस्तार सतर साय पैकरा, कमल सिंह पोर्ते भीष्म सिंह कवर संदीप कुमार टोप्पो सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे साथ ही जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने लखनपुर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित किसानों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान धान खरीदी केंद्र में समिति प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह समीम मोहम्मद सहित किसान मौजूद रहे।