CG- महिला कांस्टेबल की मिली लाश: पुलिस कॉलोनी में सरकारी मकान में महिला कांस्टेबल की लाश मिली पंखे से लटकी.... SP कार्यालय में थी पदस्थ.... परिजन बोले, बेटी की हत्या.... फैली सनसनी.....

dead body of female constable found hanging The body of the female constable was hanging from the fan

CG- महिला कांस्टेबल की मिली लाश: पुलिस कॉलोनी में सरकारी मकान में महिला कांस्टेबल की लाश मिली पंखे से लटकी.... SP कार्यालय में थी पदस्थ.... परिजन बोले, बेटी की हत्या.... फैली सनसनी.....

...

dead body female constable hanging: फांसी पर महिला कांस्टेबल का शव लटका मिला है। जांजगीर में महिला पुलिस कांस्टेबल का शव सरकारी क्वार्टर में मिला है। मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है। शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। सीमा फर्रे करीब 9 साल से पुलिस में नौकरी कर रही थी।(sucide case Cg) पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। नैला भाटापारा निवासी महिला कांस्टेबल सीमा फर्रे (30) पुत्री मनीराम फर्रे जांजगीर के SP कार्यालय में पदस्थ थी। वह यहां पुलिस कॉलोनी निलयम के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थी। ( female contable sucide)

 

सुबह पड़ोसियों की नजर खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फर्रे फांसी से लटकी हुई थी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।( cg  female contable sucide) पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। महिला सिपाही के पिता मनीराम फर्रे ने कहा कि उनकी बेटी काफी सुलझी हुई थी वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। बताया कि पिछले 2 दिनों से उनकी बात अपनी बेटी से नहीं हो पाई थी। वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। महिला कांस्टेबल के खुदकुशी करने की आशंका है, लेकिन इसका कारण स्पष्ट नहीं है। (sucide case)