CG कंटेनमेंट जोन रिटर्न : लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़!….इन जिलों में मिले एक परिवार में 4 और दूसरे में इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज, ये इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित…. जाने क्या खुला-क्या रहेगा बंद…..

CG कंटेनमेंट जोन रिटर्न : लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़!….इन जिलों में मिले एक परिवार में 4 और दूसरे में इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज, ये इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित…. जाने क्या खुला-क्या रहेगा बंद…..

डेस्क :-रायपुर 3 अगस्त 2021. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 02 के अंतर्गत रमन मंदिर वार्ड मार्ग, फाफाडीह (थाना गंज) में 02 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप इस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खण्डहर खाली प्लाट तक, पश्चिम में बंद है, उत्तर में बतरा निवास तक तथा दक्षिण में एल.सी दुलानी के मकान तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर के अंतर्गत मेडीहेल्थ हाॅस्पीटल, कुकुरबेड़ा (थाना सरस्वती नगर) में 02 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में प्राईवेट बिल्डिग तक, पश्चिम तथा उत्तर में रोड और दक्षिण में प्राईवेट बिल्डिग तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 01 के अंतर्गत बाजार, खमतराई (थाना खमतराई) में 02 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में भोलाराम का मकान तक, पश्चिम और दक्षिण में खाली प्लाट है, उत्तर में अशोक पटेल का मकान तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 08 के अंतर्गत उदया सोसायटी, सेक्टर-1, टाटीबंध गार्डन के पास (थाना आमानाका) में 02 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में जयसन जोय का मकान तक, पश्चिम में बरगेश का मकान, उत्तर में रौनक चन्द्राकर का मकान तक और दक्षिण में आर.एस. नायर के मकान तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 01 के बसंत विहार कालोनी, खमतराई (थाना खमतराई) में 02 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खाली मैदान तक, पश्चिम में और दक्षिण में खाली प्लाट, उत्तर में बसंत अग्रवाल का तेल कंपनी तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

दुर्ग

 

जिले में बनाए जा रहे कंटेनमेंट जोन

CMHO डॉ.गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्ग जिले में अभी तक 10 क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा भिलाई-दुर्ग शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। पाटन व धमधा क्षेत्र में भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा ट्रेवल हिस्ट्री वालों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम किया जा रहा है, ज्यादातर लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री मिल रही है। जिले में कोरोना रिकवरी की दर 90 प्रतिशत के आसपास है। इस लिए एहतियात के तौर पर रेलवे व बस स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की भी टेस्टिंग की जा रही है।

 

कंटेनमेंट जोन में क्या खुला, क्या रहेगा बैन

 

चिन्हांकित क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद।

 

प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जायेगी।

 

कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

 

मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी कारणों से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।

 

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी और निर्देश के अनुसार सैंपल जांच के लिए लिये जाएंगे।

 

कंटेनमेंट जोन की निगरानी के लिए पुलिस पेट्रोलिंग की जायेगी।