आरक्षक आत्महत्या CG ब्रेकिंग: आरक्षक ने की खुदकुशी.... पुलिस लाइन में था पदस्थ.... घर में फंदे पर झूलती मिली लाश.... जांच में जुटी पुलिस.....




कोरबा। आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आरक्षक पुलिस कालोनी में निवास करता था। मृतक आरक्षक का नाम विजेंद्र रात्रे है। विजेंद्र रात्रे पुलिस लाइन में पदस्थ था। घर के अंदर उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। जिसकी सूचना रामपुर चौकी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर शंकर नगर में पुलिस मौके पर पहुची और जांच उपरांत कमरे को सील कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विजेंद्र रात्रे पत्नी के साथ रहता था। घटना दौरान घर पर अकेले था। उसकी पत्नी मायके गयी हुई थी। फिलहाल आरक्षक ने सुसाइड किन परिस्थितियों में और किस कारण किया है इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लग गई है।
चंद दिनों पहले ही पुलिस अधीक्षक के बंगले में पदस्थ एल गोविंदा राव ने अपने हाउसिंग बोर्ड कालोनी के घर पर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी। वही अब पुलिस लाइन में पदस्थ विजेंद्र रात्रे नामक आरक्षक ने भी अपने घर पर खुदकुशी कर जान दे दी।
आरक्षक ने सुसाइड किन परिस्थितियों में और किस कारण किया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना पर रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार शव को पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।