न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज में मनाया गया कॉन्स एंडो डे.....जनिए कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक डे की विशेषताएं.....

Conservative Dentistry and Endodontic Day Celebrated at New Horizon Dental College

न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज में मनाया गया कॉन्स एंडो डे.....जनिए कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक डे की विशेषताएं.....

 

डेस्क : न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट सकरी में मनाया गया कॉन्स एंडो डे। इस कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर श्री अशोक अग्रवाल और श्री शैलेंद्र दुबे भी उपस्थित हुए। कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स डे पर विभाग की ओर से पुष्प गुछ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति और सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद अतिथियों एवं स्टाफ द्वारा केक काटा गया। छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की ओर से विभाग के एचओडी एवं डीन डॉ राणा के वर्गिस, डॉ गणेश रामलाल मेश्राम, डॉक्टर नवीन गुप्ता, डॉ नेहा अग्रवाल, डॉक्टर हिमांशी सोलंकी एवं समस्त पीजी डॉक्टरों का विशेष योगदान रहा। छात्रों के द्वारा कॉन्स एंडो डे के विषय में एक चलचित्र भी दिखाई गई जिसे सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए बहुत सी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डॉ राणा के वर्गिस ने सभी को बधाई देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को इस दिन के महत्व के बारे में बताया।

*कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक डे की विशेषताएं*

कॉलेज के डीन एवं विभाग के एचओडी डॉ राणा के वर्गिस ने इस दिन के इतिहास और महत्ता की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने विभाग की विशेषताओं एवं उल्लेखित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने दांतों की देखभाल के विशेष तरीके बताएं एवं रूट कैनाल ट्रीटमेंट द्वारा खराब दातों को बचाने के तरीके बताए, और भी अन्य ट्रीटमेंट की विशेष जानकारी दी।उन्होने बताया कि 5 मार्च को नेशनल कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स डे के रूप में मनाया जाता है। कॉलेज के डायरेक्टर श्री अशोक अग्रवाल एवं श्री शैलेंद्र दुबे ने विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किया।