कांग्रेस की ओछी राजनीति तरस खाने के काबिल - आलोक अवस्थी

कांग्रेस की ओछी राजनीति तरस खाने के काबिल - आलोक अवस्थी
कांग्रेस की ओछी राजनीति तरस खाने के काबिल - आलोक अवस्थी

कांग्रेस की ओछी राजनीति तरस खाने के काबिल - आलोक अवस्थी

जघन्य घटनाओं पर राजनीतिक अवसर तलाशने की मंशा घृणित 

सिर्फ कमरे व कुर्सी के लिये नगर निगम का घेराव करना कांग्रेस की हल्की व दिशाहीन राजनीति

राजनीति चमकाने कांग्रेस का हल्के हथकंडे अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण 

जगदलपुर : कांग्रेस की ओछी राजनीति पर तरस खाने के काबिल हो गयी है। जघन्य घटनाओं पर राजनीतिक अवसर तलाशने की मंशा घृणित है। शहर में हुये दुखद दोहरे हत्याकांड पर संवेदना व्यक्त करने की बजाय कांग्रेस द्वारा नगर बंद का अल्टीमेटम दिया जाता है। वही दूसरी ओर नगर निगम में सिर्फ एक कमरे और कुर्सी को मुद्दा बना कर निगम कार्यालय का घेराव प्रदर्शन तक करने में कांग्रेस आमदा हो गयी है। ऐसी दिशाहीन राजनीति, जिसमें जनहित व संवेदना का कोई स्थान न हो, कतई स्वीकार्य नहीं है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व निगम राजस्व सभापति आलोक अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस ज़िम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रही है, जिसके लिये हल्के हथकंडे तक अपनाने में कांग्रेस पीछे नहीं है। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। 

आलोक अवस्थी ने कहा कि शहर में हुये जघन्य हत्याकांड का आरोपी चंद घंटो में धर दबोचा गया। वहीं इस बड़ी वारदात के बाद कांग्रेस महज इस मामले में भी राजनीति करती नज़र आयी। उसी दिन शुक्रवार को नगर निगम का घेराव कांग्रेस ने सिर्फ कमरे व कुर्सी के लिये किया, जो कांग्रेस की नीयत को स्पष्ट दर्शाता है। बीते एक हफ्ते से कांग्रेस के पार्षद निगम कार्यालय में कमरे व कुर्सी के लिये हठधर्मिता दिखाते हुये निगम के कामकाज व वहाँ आमजनों से जुड़े कार्यों को प्रभावित करने की मंशा से हल्ला मचा रहे हैं। 

आलोक अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन है, कांग्रेस की इस तरह की हल्की राजनीति का न कोई स्थान है और न ही होगा। जनता के हितार्थ व विकास कार्यों के लिये भाजपा संकल्पित है और इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम भी आगे बढ़ रहे हैं। लगातार मिल रही पराजय से कुंठित हो चुकी कांग्रेस हथकंडों व हल्की राजनीति से जनता के समक्ष अपनी सोच व सच्चाई स्वयं उजागर कर रही है।