CM भूपेश स्टार प्रचारक BIG NEWS: यूपी में प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट..... CM भूपेश बनाए गए स्टार प्रचारक.... जानिए और किनको मिली जगह.... देखें लिस्ट........




...
डेस्क। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी की लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, सचिन पायलट को जगह मिली है। कांग्रेस की सूची में, अजय कुमार लल्लू, भूपिंदर सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य का भी नाम है। इसके अलावा पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंदर सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फुलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम को भी स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल किया है।