CG Poltical ब्रेकिंग : कांग्रेस ने इस जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष को किया 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित.....
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हलधर साहू को पार्टी से 6 साल की निष्कासित कर दिया गया है।




रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कारण बताओं नोटिस के बाद नेताओं को निष्कासन करने का भी आदेश जारी कर दिया है।
इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है.
मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में 59 – संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूध्द पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हलधर साहू को आज दिवस 18 नवम्बर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।