CG CMO सस्पेंड BIG NEWS: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... इस मामले में बड़ी कार्रवाई…. CMO को किया गया सस्पेंड.... ये है गंभीर आरोप.... जानें मामला.....




रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आदेश जारी किया है। भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। CMO को निलंबित किया गया है। CMO सुशील कुमार चौधरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।
बिलाईगढ़ नगर पंचायत के CMO को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के बाद सीएमओ सुशील चौधरी को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग अंबिकापुर भेजा गया है।
मामले में शिकायत होने के बाद जांच करायी गयी। जांच में मामला सही पाये जाने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने सुशील कुमार चौधरी को सस्पेंड कर दिया। राज्य सरकार ने उन्हें सस्पेंशन पीरियड में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर नियत किया गया है।