हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: सिविल लाइन पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश.... सेक्स रैकेट में ऑटो चालक और दो महिलाएं गिरफ्तार.... लड़कियों से कराते थे देह व्यापार.....




...
डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। इसके साथ देह व्यापार में लिप्त 2 महिलाओं और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी भोली-भाली लड़कियों को खरीद कर उनसे देह व्यापार का कारोबार कराते थे। पुलिस ने इस देह व्यापार के मामले को गंभीरता से जांच करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जिसमें 2 महिला और एक पुरुष इस काम में लेते हैं उन सभी को गिरफ्तार पुलिस द्वारा करा गया है।
इस मामले को लेकर एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो लोग देह व्यापार का कार्य करा रहे हैं। इसी कड़ी में मुरादाबाद पुलिस के हाथ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑटो चालक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह आरोपी भूरा और राणा शेख के लिए ग्राहक तलाश करते थे। इसके बाद सौदा तय होने पर आरोपियों के पास तक लड़कियां पहुंचाने का काम करते थे।
पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों के पास से एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसमें सेक्स रैकेट संचालन से जुड़ी तमाम आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी एजेंटों के माध्यम से इस धंधे को चला रहे हैं। वाट्सएप के जरिये ही सौदा तय किया जाता था। व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेज देते थे।