शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने मनाई सादगीपूर्ण महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती...




शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने मनाई सादगीपूर्ण महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
जगदलपुर : आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर शहर कॉंग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगीपूर्ण मनाई गई।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल शर्मा, नरेंद्र तिवारी,आर के गिरी,दीप्ति जैन,अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी,रविशंकर तिवारी,महामंत्री ज़ाहिद हुसैन,संदीप दास, अशोक मंडावी,शीतल एवं अन्य उपस्थित थे।