शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में सादगीपूर्ण मनाई स्व.संजय गांधी की जयंती...

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में सादगीपूर्ण मनाई स्व.संजय गांधी की जयंती...
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में सादगीपूर्ण मनाई स्व.संजय गांधी की जयंती...

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में सादगीपूर्ण मनाई स्व.संजय गांधी  की जयंती..

जगदलपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में स्व.संजय गांधी  की जयंती सादगीपूर्ण मनाई।समस्त पदाधिकारियों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


 

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. सजंय गांधी असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जीवन पर्यंत लोकहित में कार्य किए। देश में पांच सूत्रीय कार्यक्रम लागू कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने साक्षरता, जन्म नियंत्रण, पौधारोपण जैसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में अहम भूमिका निभाई। देश की युवा पीढ़ी उनके आदर्शों पर चलती है। उनके आदर्शों पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है..

  
इस दौरान हरीशंकर सिंह, नरेंद्र तिवारी,जाहिद हुसैन, ज़िशान क़ुरैशी, कमलेश पाठक, महेश दिवेदी, अल्ताफ़ उल्ला खान, असीम सुता,  रविशंकर तिवारी,नीलम कश्यप, सुलो कश्यप,गुलमेल सिंह सिक्खो,सलीम ज़फ़र अली, हरदास बघेल,रामकुमार सेठिया आदि मौजूद रहे..