Chhattisgarh भीषण गर्मी से महिला की मौत : नर्सरी में काम कर रही महिला बेहोश होकर गिरी, फिर नहीं उठ पाई,इन संभाग में लू का अलर्ट…

गर्मी के चलते मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मंगलवार को नौतपा के चौथे दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में झुलसा। कई जिलों में लू चल रही है।

Chhattisgarh भीषण गर्मी से महिला की मौत : नर्सरी में काम कर रही महिला बेहोश होकर गिरी, फिर नहीं उठ पाई,इन संभाग में लू का अलर्ट…
Chhattisgarh भीषण गर्मी से महिला की मौत : नर्सरी में काम कर रही महिला बेहोश होकर गिरी, फिर नहीं उठ पाई,इन संभाग में लू का अलर्ट…

नया भारत डेस्क : गर्मी के चलते मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मंगलवार को नौतपा के चौथे दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में झुलसा। कई जिलों में लू चल रही है।

छत्तीसगढ़ में नौतपा ने चौथे दिन आसमान से आग बरसी। वहीं, दूसरी ओर दुर्ग जिले के अहेरी में धूप और गर्मी से मनरेगा में काम करने वाली महिला भद्रा बाई ठाकुर (60 वर्ष) की मौत हो गई। 

जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला दोपहर में नर्सरी तैयार कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वो वहीं पर बेहोश होकर गिर गई।

महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी भेजा।

महिला के पति लखन ठाकुर ने कहा कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। बुजुर्ग होने के बाद भी वो दोनों पति पत्नी मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। उसकी पत्नी रोज की तरह नर्सरी में पौधा तैयार करने गई थी। गर्मी इतनी अधिक थी की उसकी जान चली गई। पति ने कहा उसकी पत्नी की मौत से उसके बुढ़ापे का सहारा छिन गया। सरकार को चाहिए कि वो उनके जैसे बुजुर्ग के लिए कुछ ऐसा करे को उन्हें इस तरह कड़ी मेहनत का काम ना करना पड़े।

 

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलने के साथ ही रात भी गर्म होने की संभावना जताई है। 31 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

 

बिलासपुर में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा खतरा नवजातों को है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पेरेंट्स को मासूम बच्चों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है। तेज धूप और गर्म हवाएं अब लोगों को अपनी चपेट में लेने लगी हैं।