CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड.... यहां 47.6 डिग्री पहुंचा पारा.... 2 दिन और सताएंगे लू के थपेड़े.... यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना.... जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम......
Chhattisgarh Weather Update रायपुर। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है। 16 जून रायपुर में मानसून के आगमन की तिथि है। छत्तीसगढ़ के मैदानी जिले लू की चपेट में हैं। ऐसी स्थिति सोमवार तक बनी रहेगी। मानसून आने से पहले छत्तीसगढ़ में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। मुंगेली में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। छत्तीसगढ़ में जून महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग झुलसते रहे। (Chhattisgarh Weather Update)




Chhattisgarh Weather Update
रायपुर। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है। 16 जून रायपुर में मानसून के आगमन की तिथि है। छत्तीसगढ़ के मैदानी जिले लू की चपेट में हैं। ऐसी स्थिति सोमवार तक बनी रहेगी। मानसून आने से पहले छत्तीसगढ़ में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। मुंगेली में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। छत्तीसगढ़ में जून महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग झुलसते रहे। (Chhattisgarh Weather Update)
दूसरे केंद्रों में बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव भी बेहद गर्म रहे। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जिलों में लू चल सकती है अथवा लू की स्थिति बन सकती है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। (Chhattisgarh Weather Update)
एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैण्ड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका बिहार से उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 4 जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है। प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है। प्रदेश के पूर्वी भाग में गरज चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। (Chhattisgarh Weather Update)