CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी... बारिश की संभावना... वज्रपात की भी आशंका... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?....
Chhattisgarh Weather Update, Rain Warning, Meteorological department issued a alert रायपुर। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बना हुआ है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश तक, 3.1 किलोमीटर विस्तारित है।




Chhattisgarh Weather Update, Rain Warning, Meteorological department issued a alert
रायपुर। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बना हुआ है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश तक, 3.1 किलोमीटर विस्तारित है।
एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दिनांक 30 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी भागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुये।
प्रदेश के बस्तर संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक, दुर्ग व रायपुर संभागों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमान में प्रदेश के रायपुर संभाग में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई तथा शेष सभी संभागों में परिवर्तन नहीं हुए वे प्रदेश के सभी संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5°C KVK दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया।