CG 'झमाझम' बारिश अलर्ट: आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना.... अगले दो दिनों तक इसी तरह से मौसम का रहेगा मिजाज... बढ़ेगी ठंड... गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना.... जानिए मौसम का ताजा अपडेट......

...

रायपुर 12 जनवरी 2022। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी गरम हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड सकते हैं। कोंकण से झारखंड तक स्थित द्रोणिका के उपस्थित के कारण प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला वृष्टि होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ओला वृष्टि का संभावित क्षेत्र मध्य छग के जिले हैं। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छग तक स्थित है। 

कल दिनांक 13 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की संभावना है।  प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।  वर्षा का क्षेत्र  मुख्यतः दक्षिण छग रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है।  जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।