CG- मंत्रियों की सूची BREAKING: कल 9 मंत्री लेंगे शपथ, साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक होंगे शामिल? देखें लिस्ट....
Chhattisgarh News, List of ministers, 9 ministers will take oath tomorrow




Chhattisgarh News, List of ministers, 9 ministers will take oath tomorrow
रायपुर। कल दोपहर पौने 12 बजे राजभवन में बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा मंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया की विभागों का बंटवारा भी शीघ्र कर लिया जाएगा। 9 मंत्री बनाए जा रहे हैं। एक पद खाली रखा गया है।
साय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों की सूची में ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा पहली बार के विधायक हैं। दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी पहली बार के विधायक हैं। कल 9 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ साय कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री हो जाएंगे। बता दें, संवैधानिक बाध्यता के चलते राज्य में सिर्फ 13 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं।
ओपी चौधरी के समर्थन में जनसभा करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से अपील करते हुए कहा था की एक बार ओपी चौधरी को विधायक बनाओ, इन्हें बड़ा आदमी मैं बना दूंगा। बड़ा आदमी बनाना मेरा काम है। कोरबा सीट से जयसिंह अग्रवाल को हराकर विधानसभा पहुंचे लखनलाल देवांगन को भी मंत्री बनाया जा रहा है। साय कैबिनेट में सरगुजा संभाग का दबदबा रहेगा। राम विचार नेताम, श्याम बिहार जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े भी सरगुजा संभाग से हैं।