Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में भाजपा 7, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे,भूपेश बघेल ने बनाई बढ़त,जानिए सभी 11 सीटों का हाल…
नया भारत डेस्क : लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है।




नया भारत डेस्क : लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है।
राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8790 वोट से आगे चल रहे हैं।
सरगुजा में बीजेपी के चिंतामणी 784 वोट से आगे हैं।
रायगढ़ में बीजेपी के राधेश्याम राठिया 11675 वोट से आगे हैं।
जांजगीर में बीजेपी की कमलेश जांगड़े 3782 वोट से आगे हैं।
कोरबा में सरोज पांडेय पीछे 500 वोट से पीछे चल रही हैं।
दुर्ग में विजय बघेल 2483 वोट से आगे हैं।
महासमुंद में बीजेपी की रुपकुमारी 2175 वोट से आगे हैं।
बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा आगे हो गए हैं। उन्होंने 819 वोटों से बढ़त बना ली है।
कांकेर में भोजराज नाग 276 वोट से आगे हैं।
बिलासुपर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव 366 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी ने तोखन साहू को मैदान में उतारा है।