CG- मेहमान ने किया रेप, पति ने की हत्या: महिला के साथ हैवानियत... घर आये मेहमान ने किया महिला से बलात्कार... महिला ने पति को बताई आपबीती तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या... दोनों आरोपी गिरफ्तार......

Chhattisgarh Crime, Woman murder mystery solved, Guest raped, husband killed, both accused arrested धमतरी। घर आये मेहमान ने महिला से अनाचार किया। महिला ने पति को बताई आपबीती तो पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बलात्कार एवं हत्या के आरोपियों को नगरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पति ही मृतिका का कातिल निकला। आरोपी ने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश किया था। घटना ग्राम कोटाभर्री थाना नगरी क्षेत्र का है। हरेली त्यौहार के एक दिन पहले दिनांक 27.07.22 की रात में करीब 07.30 बजे ग्राम कोटाभर्री के ही पिन्टु कमार और सुरेश कमार अपने ही गांव के बिहारी लाल कमार के घर महुआ दारू पीने गये थे। 

CG- मेहमान ने किया रेप, पति ने की हत्या: महिला के साथ हैवानियत... घर आये मेहमान ने किया महिला से बलात्कार... महिला ने पति को बताई आपबीती तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या... दोनों आरोपी गिरफ्तार......
CG- मेहमान ने किया रेप, पति ने की हत्या: महिला के साथ हैवानियत... घर आये मेहमान ने किया महिला से बलात्कार... महिला ने पति को बताई आपबीती तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या... दोनों आरोपी गिरफ्तार......

Chhattisgarh Crime, Woman murder mystery solved, Guest raped, husband killed, both accused arrested

 

धमतरी। घर आये मेहमान ने महिला से अनाचार किया। महिला ने पति को बताई आपबीती तो पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बलात्कार एवं हत्या के आरोपियों को नगरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पति ही मृतिका का कातिल निकला। आरोपी ने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश किया था। घटना ग्राम कोटाभर्री थाना नगरी क्षेत्र का है। हरेली त्यौहार के एक दिन पहले दिनांक 27.07.22 की रात में करीब 07.30 बजे ग्राम कोटाभर्री के ही पिन्टु कमार और सुरेश कमार अपने ही गांव के बिहारी लाल कमार के घर महुआ दारू पीने गये थे। 

 

उस समय बिहारी लाल के घर में उसकी पत्नि एवं मायके ग्राम जबर्रा से काकी सास जुगबती बाई कमार भी आई हुई थी। 200/- रूपये का दारू लेकर उसी के घर पिन्टु और सुरेश कमार पीये उसी दरमियान पीड़िता ने शौच जाने अपनी चाची जुगबती बाई को साथ करीब 08 बजे तालाब के तरफ गई थी। तब पिन्टु कमार ने पिड़िता के साथ जबरदस्ती गलत काम करने की नियत रखकर बिहारी के घर से पीछा करते तालाब के तरफ गये। जिसको जुगबती बाई ने दोनों को तालाब तरफ जाते हुए देखी थी। 

बताई की पिन्टु द्वारा पिड़िता के साथ गलत काम करने की बात करने पर सुरेश मना करते हुये तालाब पार से अपने घर आ गया था। उसी समय घर तरफ से बच्चे की रोने की आवाज सुनने पर घर आ गई। जब एक- डेढ़ घन्टे बाद भी पिड़िता शौच से घर नहीं लौटी तो जुगबती बाई ने बिहारी लाल को बोली बहुत देर हो गया पिड़िता घर नहीं आ रही है। मैं घर में दारू पीने वाले दोनों लड़के पिन्टु और सुरेश को तालाब तरफ जाते हुये देखी हूँ , जाओ देखो बोली। 

 

बिहारी अपनी पत्नि को खोजने तालाब तरफ गया जहाँ तालाब पार किनारे पिन्टु कमार को लेटे हुये पाया जिसे अपने पत्नि के बारे में पूछने पर उल्टा सीधा जवाब देने पर दो झापड़ देने पर घर भाग गया। खोजने पर आस - पास में उसकी पत्नि करीब 12.00 बजे मिली जिसे लाकर घर में सो गये। दुसरे दिन दिनांक 28.07.22 की सुबह पीड़िता ने अपनी पति बिहारी को बतायी कि रात में पिन्टु कमार द्वारा उसके साथ गलत काम किया है।

 

इस बात पर गुस्से में आकर तथा हरेली त्यौहार में दारू पीकर अपनी पत्नि को हाथ मुक्का एवं लाठी से कई बार मारपीट जिससे उसकी पत्नि बेहोश हो गई थी। फिर भी उसका ईलाज नहीं कराकर और न ही उसके पारा मोहल्ले में बताकर दारू पीने चला गया। कुछ देर बाद शाम करीब 04.00 बजे मारपीट में आयी चोट एवं दर्द से पिड़िता की मृत्यु हो गई। आरोपी बिहारी लाल कमार द्वारा तथ्य को छुपाते हुये उसकी पत्नि की 04.00 बजे मौत हो जाने कहकर मर्ग इंटीमेशन रिपोर्ट दिनांक 28.08.22 की रात्रि करीब 08.00 बजे थाना आकर किया था। 

 

उक मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंम्भुरकर साहू के मार्गदर्शन में अनु.अधिकारी पुलिस नगरी मयंक रणसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गंभीरता से मर्ग जांच करते हुये घटना की सच्चाई का पता लगाते हुए थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपराध धारा 376 , 302 भादवि०दिनांक 17.08.22 को कायम कर बलात्कार के आरोपी-: 01 पिन्टु कमार पिता मैकू कमार उम्र 19 वर्ष साकिन कोटाभर्री तथा हत्या के आरोपी- 02 बिहारी लाल कमार पिता बैगाराम कमार उम्र 38 वर्ष साकिन कोटाभर्री को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया।