CG में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म: खेलने के बहाने ले गया 14 साल का लड़का... सुनसान जगह में ले जाकर किया रेप....

Chhattisgarh Crime, Minor boy raped 5 year old girl, Bilaspur

CG में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म: खेलने के बहाने ले गया 14 साल का लड़का... सुनसान जगह में ले जाकर किया रेप....
CG में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म: खेलने के बहाने ले गया 14 साल का लड़का... सुनसान जगह में ले जाकर किया रेप....

Chhattisgarh Crime, Minor boy raped 5 year old girl

Bilaspur: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला है। 14 साल के लड़के को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। बच्ची के मोहल्ले में रहने वाले आठवीं क्लास का लड़का उसे खेलने के बहाने ले गया और उसके साथ गंदा काम किया. पांच साल की बच्ची प्राइवेट स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है।

14 साल का लड़का उसे अपने साथ खिलाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी घटना के बाद बच्ची को लेकर मोहल्ले में आ गया और छोड़कर चला गया। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के संबंध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये पतासाजी करते हुये विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर विधि से संघर्षरत बालक द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।