CG में लाखों का गांजा पकड़ाया... गांजे की बड़ी खेप जप्त....14 लाख का गांजा पकड़ाया…नशे के 1 सौदागर गिरफ्तार...गांजा छिपाने का तरीका जान हो जाएंगे हैरान....

Lakhs of ganja seized in CG... Large consignment of ganja seized.... Ganja worth 14 lakhs seized... 1 drug dealer arrested... You will be shocked to know how to hide ganja....

CG में लाखों का गांजा पकड़ाया... गांजे की बड़ी खेप जप्त....14 लाख का गांजा पकड़ाया…नशे के 1 सौदागर गिरफ्तार...गांजा छिपाने का तरीका जान हो जाएंगे हैरान....
CG में लाखों का गांजा पकड़ाया... गांजे की बड़ी खेप जप्त....14 लाख का गांजा पकड़ाया…नशे के 1 सौदागर गिरफ्तार...गांजा छिपाने का तरीका जान हो जाएंगे हैरान....

रायपुर...छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है...ओडिशा से बोराई के रास्ते अन्य राज्यों में गांजा की तस्करी जमकर होती..गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 70 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है, जिसकी क़ीमत लगभग 14 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है...

उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी मयंक रणसिंह,बोराईतट थाना प्रभारी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय सीमा में नाकाबंदी कर अवैध गांजा तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग की जा रही थी। तभी ओडिशा की तरफ से आ रही एक सफेद कार को बोराई थाना के सामने बेरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया..जिसमें बैठे युवक से पूछताछ की गई उसने अपना नाम डमरू हन्ताल ओडिशा का रहने वाला बताया। वही कार की तलाशी के दौरान कार के पीछे डिग्गी के अंदर और पीछे सीट के नीचे टेप से पैक 07 पैकेट गाजा बरामद किया। आरोपी से 70 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 14 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। साथ ही आरोपी से एक मोबाइल फोन, कार व नगदी रकम जब्त किया गया है...फिलहाल बोराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नॉरकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।