CG ब्रेकिंग: मैनपाट महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणाएं....
Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai made announcement at Mainpat Mahotsav




Mainpat Mahotsav
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट महोत्सव में घोषणा की। नर्मदापुर में झंडा पार्क की स्थापना होगी। पार्क निर्माण हेतु एक करोड़ की घोषणा की। मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मैनपाट की धरती में बसे तिब्बती बच्चों ने 'टेसीडेलेट' यानी आत्मीय स्वागत किए। मुख्यमंत्री जी आपका मैनपाट में 'टेसीडेलेट' है। स्वागत बेहद पारम्परिक तौर पर की गई। गेंहू-सत्तू और दूध से स्वागत करते हुए तिब्बती सेटलमेंट कम्यूनिटी के सेवान यांश, संबोध के साथ कक्षा तीसरी में अध्ययनरत जेनॉलन व कक्षा दूसरी की छात्रा नेमसेल भी थी।
मैनपाट महोत्सव के कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी।मौजूद रहे। तिब्बती शरणार्थी बंधुओं द्वारा उनका स्वागत पारंपरिक वेशभूषा में तिब्बती परम्परा के अनुरूप किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।