CG- छुट्टी BIG ब्रेकिंग: CM साय का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी, देखें VIDEO.....

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai announced holiday in all government institutions of state till 2:30 pm on January 22

CG- छुट्टी BIG ब्रेकिंग: CM साय का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी, देखें VIDEO.....
CG- छुट्टी BIG ब्रेकिंग: CM साय का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी, देखें VIDEO.....

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai announced holiday in all government institutions of state till 2:30 pm on January 22

रायपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिन का शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक प्रदेश के सभी शासकीय संस्थानों में अवकाश की घोषणा की। अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बड़ी घोषणा की। अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने का सभी को मौका मिलेगा। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा कर जानकारी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में पत्रकारों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान राम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं। श्री साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा ताकि छत्तीसगढ़ के लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।

इससे पहले अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने भी आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े समारोहों में भाग लेने के लिए कर्मचारियों की भारी मांगों के बाद केंद्र ने देश में केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों को आधे दिन के लिए बंद करने की घोषणा की है।