CG अजब-गजब: CISF जवान की जगह ड्यूटी करने वाला साला गिरफ्तार.... जीजा की जगह भेष बदलकर 11 महीने तक करता रहा ड्यूटी.... 11 महीने तक चला फर्जीवाड़ा.... फिर जो हुआ.... जीजा-साला दोनों गिरफ्तार......
Chhattisgarh Brother-in-law duty place CISF jawan arrested disguised duty 11 months forgery




..
दुर्ग। ️सीआईएसएफ आरटीसी उतई में धोखाधड़ी को फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।️ आरोपी ने एक अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर विरूपण कर उनके स्थान पर 11 माह ड्युटी किया था।️ घटना के बाद से लगातार फरार था। मामला थाना उतई का है। जीजा-साला दोनों को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी जवान ने अपने जीजा की जगह जवान बनकर 11 महीने तक ड्यूटी करता रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन. मीणा के दिशा निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना उतई के अपराध क्रमांक 508/2021 धारा 420,34 भा0द0वि0 के फरार आरोपी के पता तलाश कर गिरफ्तार किये जाने हेतु लगातार निर्देश प्राप्त हो रहा था।
घटना दिनांक 25.11.2021 को सीआईएसएफ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी रमेश यादव के स्थान पर आरोपी शशि कुमार यादव रूप बदल कर नौकरी कर धोखाधड़ी कर रहा है। इस रिपोर्ट पर थाना उतई में अप0क्र0 508/2021 धारा 420,34 भा0द0वि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन तथा घटना स्थल का निरीक्षण के आधार पर आरोपी रमेश कुमार यादव पिता कैलाश यादव उम्र 35 साल पता0 शक्करपुर थाना नोनहरा तह0 मुहदाबाद जिला गाजीपुर उ0प्र0 को दिनांक 25/11/2021 विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
प्रकरण के अन्य आरोपी शशि कुमार यादव पिता जंगबहादूर यादव उम्र 28 साल साकिन पखनपुरा थाना भंवर कोल जिला गाजीपुर उ0प्र0 को जो रमेश यादव के स्थान पर दिनांक 17.02.2021 से 29.09.2021 तक ड्युटी कर धोखाधड़ी किया है।
आरोपी शशि कुमार यादव घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी के डर से लगातार पुलिस से लुक छिप रहा तभी आरोपी के उतई के आसपास होने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाॅफ घेराबंदी कर आरोपी शशि कुमार यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना कबुल करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।