CG- कॉन्स्टेबल और महिला पंच गिरफ्तार BIG NEWS: नाबालिग के साथ दुष्कर्म.... महिला पंच की मिलीभगत से CAF के जवान ने किया रेप.... रेप करने वाला कॉन्स्टेबल और साथ देने वाली पंच गिरफ्तार......




डेस्क। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कॉन्स्टेबल को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक महिला वार्ड पंच भी गिरफ्तार हुई है। महिला पंच की मिलीभगत से CAF के जवान ने रेप किया था। मामला कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र का है। कॉन्स्टेबल और महिला पंच को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। जो कांकेर जिले के भीरागांव के CAF कैंप में पदस्थ था। घटना के बाद नाबालिग डरी सहमी हुई थी। घटना के कुछ दिन बाद अपने साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने समाज के लोगों के साथ आकर दुर्गुकोंदल थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वार्ड पंच सविता टांडिया ने अक्टूबर माह में गांव की ही एक नाबालिग को अपने घर पर बुलाया था। CAF जवान राजकुमार सिंह भी वहां पहुंचा था। जिसके बाद सविता ने नाबालिग को CAF जवान को सौंप दिया। आरोपी जवान ने नाबालिग के साथ अलग-अलग समय पर 2 बार दुष्कर्म किया। जवान ने नाबालिग को इस बारे में किसी को कुछ न कहने की धमकी भी दी थी। सविता ने भी बच्ची को डराया कि अगर उसने कुछ भी किया तो उसकी और घरवालों की बदनामी हो जाएगी और उन्हें गांव से निकाल दिया जाएगा।