Chandra Grahan 2021: आज लगने वाला है इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण.... 580 साल बाद लगने जा रहा है ऐसा चंद्र ग्रहण.... गर्भवती महिलाएं कर लें ये उपाय.... साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम......

Chandra Grahan 2021: आज लगने वाला है इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण.... 580 साल बाद लगने जा रहा है ऐसा चंद्र ग्रहण.... गर्भवती महिलाएं कर लें ये उपाय.... साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम......

डेस्क। दुनिया में आज शुक्रवार को चंद्र ग्रहण देखा जाएगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक दिखेगा लेकिन गर्भवती महिलाओं को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। मान्यता है कि सूर्य या चंद्र ग्रहण के दौरान उनकी रोशनी के सीधे संपर्क में आने वाली गर्भवती महिलाओं पर असर पड़ता है। ऐसे में परिवार वालों की कोशिश होती है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बाहर न निकलें और घर में ही आराम करें। 19 नवंबर को साल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। विज्ञान के नजरिए से तो ग्रहण महत्वपूर्ण होता ही है साथ ही इसका ज्योतिषीय महत्व भी माना जाता है। 

इस ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद 4 दिसंबर को सूर्य भी लगेगा। माना जा रहा है 19 नवंबर का ग्रहण 580 साल में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले साल 1440 में ऐसा ग्रहण लगा था। अब इसके बाद इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 8 फरवरी 2669 में लगेगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लग रहा है। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा लेकिन भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।

ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 11:32 बजे से होगी। इसकी समाप्ति शाम 05:33 बजे होगी। आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे की होगी। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जो ग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। ग्रहण का सूतक काल लगते ही सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। 

इस दौरान पूजा पाठ इत्यादि करने की भी मनाही होती है। इस अवधि में भोजन करने से भी परहेज किया जाता है। लेकिन 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा। क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस ग्रहण का सूतक नहीं माना जाता। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी। चंद्र ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ है। वहीं मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक वालों के लिए ये ग्रहण अच्छा नही माना जा रहा है। इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। इसके साथ ही घर की खिड़कियां जहां से रोशनी अंदर जाती है, वहां पर हो सके तो पर्दा लगा लें। ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की तेज धार वाली चीजें जैसे चाकू, कैची, सुई इत्यादि का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के बाद नहा लेने की भी परंपरा है। हालांकि इसे सूर्य ग्रहण के समय ज्यादा महत्व दिया जाता है। चंद्र ग्रहण चूंकि रात में होता है, इसलिए इसमें नहाने को खास अहमियत नहीं दी जाती। अगर आप गर्भवती हैं तो लंबे समय तक भूखे रहने से बचें। 

ऐसा करने से आपको सिर दर्द, चक्कर और एसिडिटी भी हो सकती है। इसके साथ ही पानी पीना भी बंद न करें। ऐसा न करने पर आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। अगर आपको ग्रहण के दौरान कोई दिक्कत हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेने से न हिचकें। भारत में तो यह ग्रहण आंशिक होगा लेकिन न्यूजीलैंड के लोग एक दुर्लभ चंद्र ग्रहण के साक्षी बनेंगे।