CG - मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, दो टुकड़ों में मिली लाश, 5 दिन पहले ही ज्वाइन की थी सुपरवाइजर की नौकरी.....
मालगाड़ी की चपेट में आने से बुधवार को सुपरवाइजर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर शव दो टुकड़ों में मिला है। साथ ही शव को 100 मीटर तक घसीटने के निशान मिले हैं। पूरा मामला नैला कोल साइडिंग का है।




जांजगीर चांपा। मालगाड़ी की चपेट में आने से बुधवार को सुपरवाइजर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर शव दो टुकड़ों में मिला है। साथ ही शव को 100 मीटर तक घसीटने के निशान मिले हैं। पूरा मामला नैला कोल साइडिंग का है।
मिली जानकारी अनुसार, मृतक राम गोपाल टंडन शारदा मां लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में सुपवाइजार का काम करता था। उसे काम करते 5 दिन हुआ था। वह रात्रि 4 बजे कोल साइडिंग पर काम में था। जहां रेलवे ट्रैक में बैठा हुआ था, तभी मालगाड़ी के चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के दो हिस्सो में रेलवे ट्रैक के नीचे पड़ा रहा। आज सुबह कोल साइडिंग में काम करने वाले लोगो ने देखा और पुलिस को सूचना दी गई। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
परिजनों ने बताया की मृतक राम गोपाल टंडन जोकि अपने घर में एकलवता था। 4 मार्च 2021 को शादी हुई थी। शादी हुए 3 साल हुआ है। वही एक 11 माह की बच्ची है। जिससे रो-रोकर परिजनों का हाल बेहाल है। इस पहले मृतक पुणे में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था, 5 दिन पहले ही अपने घर ठठगा बहरा अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था।
सूरज खंडे सीनियर सुपरवाइजर ने फोन करके जानकारी दी की मृतक युवक राम गोपाल टंडन के परिजनों को तत्काल में 20 से 25 हजार रू की मुआवजा राशि देने की जानकारी दी गई है।