CG Weather Update : उत्तर पूर्व से ठंडी हवाएं आनी शुरू, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल....
छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व से ठंडी हवाओं का आगमन भी शुरू हो गया है। ठंडी हवा के आगमन के कारण प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व से ठंडी हवाओं का आगमन भी शुरू हो गया है। ठंडी हवा के आगमन के कारण प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। राजधानी में सुबह ठंड भी महसूस की जा रही है, आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि ठिठुरन अब और बढ़ने वाली है। रविवार को प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड ज्यादा बढ़ने लगी है।
रायपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।