CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इतने डिग्री तक पहुंचा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल…..

बीते कुछ दिनों से राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में इन दिनों उत्तर पश्चिम से लगातार ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके कारण प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इतने डिग्री तक पहुंचा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल…..
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इतने डिग्री तक पहुंचा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल…..

रायपुर। बीते कुछ दिनों से राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में इन दिनों उत्तर पश्चिम से लगातार ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके कारण प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बर्फीली हवाओं ने ठंड और ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं ठंड बढ़ने से कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हुई है। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। 


प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडे जिले की बात करें तो अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री है। वहीं बिलासपुर में 10.2, दुर्ग में 9.6 डिग्री, जगदलपुर में 9.7, रायपुर माना में 10.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 7.2, रायपुर में 12.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।