CG - वंदित जैन ने किया कमाल : CA फाइनल एग्जाम में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 20, देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन, जानिए उनकी सफलता है राज....

मेहनत करने वालों के सपने जरूर पूरे होते है। दुर्ग के वंदित जैन ने इसे सही साबित किया है। दुर्ग निवासी सीए हर्ष जैन (सांखला) के सुपुत्र वंदित जैन ने सीए फाइनल एग्जाम में पूरे देश में 20वां स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

CG - वंदित जैन ने किया कमाल : CA फाइनल एग्जाम में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 20, देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन, जानिए उनकी सफलता है राज....
CG - वंदित जैन ने किया कमाल : CA फाइनल एग्जाम में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 20, देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन, जानिए उनकी सफलता है राज....

दुर्ग। मेहनत करने वालों के सपने जरूर पूरे होते है। दुर्ग के वंदित जैन ने इसे सही साबित किया है। दुर्ग निवासी सीए हर्ष जैन (सांखला) के सुपुत्र वंदित जैन ने सीए फाइनल एग्जाम में पूरे देश में 20वां स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। प्रथम अटेम्प्ट में ही वंदित ने ग्रुप 1 एवं ग्रुप 2 एक साथ पास कर ये कीर्तिमान रचा है। साथ ही उन्होंने सी.एफ.ए. (यू.एस.) के भी दो लेवल उच्च अंकों से उत्तीर्ण किए हैं। 

वंदित ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। वंदित ने बताया की महज 13 साल की उम्र से ही उन्होंने तय कर लिया था कि मुझे सी.ए. बनना है। जिसके लिए उन्होंने शुरू से दृढ़ता एवं कड़ी मेहनत को अपनी सफलता तक पहुंचने का एक मात्र रास्ता माना। सुबह जैसे ही द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की वेबसाइट में रिजल्ट आया पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ के समस्त सीए एवं अधिवक्ताओं द्वारा वंदीत को फोन पर बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।