CG - धूमधाम से मनाया गया कलार समाज के ईष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव...

CG - धूमधाम से मनाया गया कलार समाज के ईष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव...
CG - धूमधाम से मनाया गया कलार समाज के ईष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव...

धूमधाम से मनाया गया कलार समाज के ईष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव

कार्यक्रम में शामिल हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, ने ब्लाक स्तर के कलार समाज के लिए 2,00000 रूपए का समाजिक भवन का घोषणा किया।


गम्हरी / विश्रामपुरी : कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्हरी में प्रति वर्ष कि भाती इस वर्ष भी ब्लाक स्तरीय  कलार समाज के ईष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव समारोह गम्हरी  शितला मंदिर में  8 नवम्बर दिन शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। 

सुबह  11 बजे से शोभा यात्रा निकलकर गांव के गलीयों में होते हुए शितला मंदिर में पहुंचकर गांव के स्वजातीय बंधुओं के द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत कर मुख्य अतिथि के रूप में  पधारे केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम एवं  समाज के पदाधिकारियों के साथ  दीप प्रज्वलन कर जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ब्लाक  स्तरीय सम्मेलन में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक  नीलकंठ  टेकाम के हाथों से प्रमाण पत्र,  देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूरा मंच खचाखच भरा था तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गुंजायमान था, 
सम्मान पाने वालों के चेहरों पर एक अजीब खुशी दिख रही थी और सभी लोग गदगद थे, शायद यही सोच रहे थे कि ऐसा पहले क्यों नहीं होता था। 

अपने वक्तव्य के अन्त में मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम ने समाज में एकजुटता पर दिया बल। कलार समाज को एक संयुक्त रूप में समाज के हितों के लिए काम करने व आपसी सामंजस्य स्थापित कर हर क्षेत्र में एक दुसरे कि भावनाओं को सम्मान करते हुए समाज वा देश का विकास  में योगदान देने कि बात कही और राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्यन्ती पर दिया ढेरों शुभकामनाएं  दी।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य पदाधिकारियों ब्लाक अध्यक्ष चरणसिंह सिन्हा, उपाध्यक्ष नाग, सचिव महेंद्र बघेल, कोसा अध्यक्ष लक्ष्मण पाण्डे,  प्रमानद कश्यप युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष क्षेत्र अधीकारी रमेश प्रधान, क्षेत्र अधीकारी शक्कर चंद पाण्डे, सह.सचिव संतोष पाण्डे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तारा बाई पाण्डे, बसंत सिंह पाण्डे जिला सदस्य, अंनत जैन संभाग स्तरीय सचिव,  उमेश्वरी नाग संभागीय  सहसचिव महिला प्रकोष्ठ एवं बडेराजपुर ब्लाक के समस्त स्वजातीय बंधुओं , माताएं , बच्चों वअन्य समाज के पदाधिकारियों मेहमानों के रूप में मौजूद रहे ।