CG - मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला की धूम : महिलाओं का मायका बना सीएम हाउस, बहनें लगवा रहीं मेहंदी, पहन रहीं चूड़ियां, देखें तस्वीरें…..
मुख्यमंत्री निवास में पोरा तिहार की धूम देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ के लोकपर्व तीजा-पोला तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास को महिलाओं के लिए मायके तैयार किया गया है।




रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में पोरा तिहार की धूम देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ के लोकपर्व तीजा-पोला तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास को महिलाओं के लिए मायके तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला तिहार की धूमधाम से तैयारी की गई है, जहां प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक सजावट के माध्यम से देखने को मिल रही है। इसके अलावा महतारी वंदन योजना की राशि 70 लाख महिलाओं के खाते में को एक-एक हजार ट्रांसफर किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं।
संगीतमय प्रस्तुति में महिलाएं थिरक रही हैं। पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से आंगन सुसज्जित हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची बहनें मेहंदी लगवा रहीं व चूड़ियां पहन रहीं है।
तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं। यहां माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है। जिसमें करेला चना, खेकशी, कढ़ाई पनीर, आलू मटर टमाटर ,कढ़ी पकौड़ा, दाल फ्राई, चावल, रोटी, पूड़ी, देहाती बड़ा, आलू चाप, मिर्ची पकौड़ा, चटनी 2 प्रकार, गुलाब जामुन, बेसन बर्फी, अचार, पापड़, सलाद की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री निवास में माताओं और बहनों के लिए करू भात के लिए पारंपरिक भोजन की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोरा , महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन किया गया है। इस दौरान माताओं बहनों,में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।