CG - कांग्रेस ने अब इस पूर्व मंत्री को जारी किया कारण बाताओ नोटिस, पार्टी ने तीन दिन के भीतर मांगा जवाब.....
कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री रहे और कोरबा विधानसभा सीट के पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल को कांग्रेस पार्टी ने कारण बाताओ नोटिस जारी किया है। जय सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।




रायपुर। कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री रहे और कोरबा विधानसभा सीट के पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल को कांग्रेस पार्टी ने कारण बाताओ नोटिस जारी किया है। जय सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। बता दें कि इससे पहले पार्टी पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, बृहस्तप सिंह सहित कई नेताओं को नोटिस जारी कर चुकी है।
चुनाव में हार के बाद जयसिंह अग्रवाल ने कहा था कि इस चुनाव में एकजुटता नहीं थी, इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था। पिछले चुनाव में जो जनादेश मिला, उसका सरकार कदर नहीं कर पाई। मंत्रियों को पावर नहीं मिल पाई। एक ताकत सेंट्रलाइज होकर कुछ लोगों के साथ सरकार चलाती रही। मंत्रियों का जो जिले में प्रभाव होता है, उसे बाधित किया गया।
इतना ही नहीं जयसिंह अग्रवाल ने संगठन के सर्वे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, विधायकों के परफार्मेंस का सर्वे सरकार का मुखिया करवाता था। उस सर्वे पर कभी चर्चा नहीं हुई, जो फर्जी सर्वे था। आगे जयसिंह अग्रवाल ने बिना किसी का नाम लिए कहा, खेतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया जाता है। अगर वो बाड़ा ही खेत को खाए तो क्या होगा। जयसिंह अग्रवाल ने इशारों ही इशारों में हार का जिम्मेदार प्रदेश के तात्कालीन मुखिया को बताया था।