CG Rain Alert : फिर भीगेगा छत्तीसगढ़, जाते-जाते मानसून करेगा कमाल, मौसम विभाग ने राजधानी सहित इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट.....

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मानसून जाते-जाते एक बार फिर बरसने को तैयार है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है।

CG Rain Alert : फिर भीगेगा छत्तीसगढ़, जाते-जाते मानसून करेगा कमाल, मौसम विभाग ने राजधानी सहित इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट.....
CG Rain Alert : फिर भीगेगा छत्तीसगढ़, जाते-जाते मानसून करेगा कमाल, मौसम विभाग ने राजधानी सहित इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मानसून जाते-जाते एक बार फिर बरसने को तैयार है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बदली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 10 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ से मानसून विदा हो जाएगा, लेकिन अब मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने से वर्षा की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर, सरगुजा और रायपुर संभाग में बारिश हो सकती है। तो वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आईएमडी ने नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोण्डागांव, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद जशपुर, सरगुजा, कोरिया, रायपुर और बलौदाबाजार में बारिश का अलर्ट है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार बने रहेंगे। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। इसकी असर की वजह से प्रदश में मौसम बदल सकता है। गरज चमक वाले बाद प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ नमी भी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।