CG बारिश अलर्ट: बदला मौसम का मिजाज.... इन जिलों में आज हो सकती है बारिश.... इस तारीख तक बनी रहेगी ठंड.... जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम......




...
रायपुर। सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग और बस्तर संभाग के जिलों में मध्यम से घना कोहरा बना हुआ है। आज दिनांक 24 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहने की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा हरियाणा के उपर 1.5 km ऊंचाई तक है।
एक द्रोणिका हरियाणा से उत्तर छग तक 0.9 km ऊंचाई तक स्थित है । दूसरा द्रोणिका बिहार से उत्तर ओडिशा तक 2.1 km ऊंचाई तक स्थित है । इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवा आ रही है । आज दिनांक 24 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।
प्रदेश के कुछ पैकेट पर मध्यम से घना कोहरा बनने की प्रबल संभावना है। न्युनतम और अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना नहीं है । पर आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहने की सम्भावना है। बिलासपुर और सरगुजा संभागो में अधिकतम तापमानों में अगले दो दिन वृद्धि होने की सम्भावना है। ठंड 28 जनवरी तक बनी रहने का अनुमान है।