CG Political ब्रेकिंग : जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, बिगड़ सकता है इस विधानसभा का चुनावी समीकरण....
लोरमी विधानसभा से JCCJ पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इससे लोरमी विधानसभा का समीकरण बिगड़ते हुए नजर आ रहा है।




लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा से बड़ी खबर सामने आई है। मनीष त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है। दरअसल आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोड़खाम्ही पहुंचे, जहां पर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की। वहीं कार्यक्रम के बीच लोरमी विधानसभा से JCCJ पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इससे लोरमी विधानसभा का समीकरण बिगड़ते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान सीएम बघेल भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में 1 किलो राशन देने की बात कहते हुए भाजपा 3600 करोड़ रुपए राशन का घोटाला किया।
इस बीच सीएम बघेल ने कहा, कांग्रेस पार्टी जो घोषणा करती है उस पर अमल भी करती है। बीजेपी के लोग केवल झूठ की राजनीति करते हैं। पहले तो भाजपा किसानों का कर्ज माफ नहीं करते हैं। जब हम कर्ज माफ हम कर रहे हैं, तब उनके पेट में दर्द हो रहा है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसे रमन ने ठगा नहीं। वहीं लोरमी विधानसभा के लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, वोटकटवा लोगों से सावधान रहना है। वे नहीं चाहते लोरमी का विकास हो। सीएम बघेल ने यह भी कहा, मुझे खाली हांथ नई भेजना, यही अपेक्षा लोरमी विधानसभा के लोगों से है।
मनीष त्रिपाठी ने कहा, भाजपा के घोषणा पत्र की गारंटी नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की गारंटी है। पीएम मोदी के पुराने वादे को लेकर कहा, नरेंद्र मोदी भी भारत के सबसे बड़े लबरा नेता हैं। जिन्होंने 15 लाख देने की बात कही थी, जो अब तक किसी को नहीं मिला।