CG News : लड़की के इस बात से भड़क उठा लड़का, बेरहमी से बरसाने लगा थप्पड़, जानिए क्या है पूरा मामला.....
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को कहते देखा जा रहा है कि, लड़का किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने को लेकर लड़की से नाराज था। जिसके बाद लड़के ने गुस्से में गाली देते हुए लड़की पर कई थप्पड़ बरसाए।




बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को कहते देखा जा रहा है कि, लड़का किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने को लेकर लड़की से नाराज था। जिसके बाद लड़के ने गुस्से में गाली देते हुए लड़की पर कई थप्पड़ बरसाए। हालांकि, युवती ने कई दफा रोकने की कोशिश भी की. लेकिन लड़का लगातार उसे पीटता रहा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों जिले के खेरथा शासकीय महाविद्यालय की छात्र-छात्रा है और वीडियो में दिखाई दे रहा। घर युवक का बताया जा रहा है।
डोंडी लोहारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि, युवती युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उसने महाविद्यालय को आवेदन दिया है, जिसकी एक कॉपी थाने को भी दी गई है।